पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Written by Suman SharmaNov 30, 2023
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

फ्लॉलेस चेहरा सभी को अच्छा लगता है, लेकिन तब कोई क्या करे, जब अचानक बिन मुलाये मेहमान की तरह कोई पिम्पल आपके चेहरे पर नज़र आ जाए। सुबह उठते ही जा चेहरे पर पिम्पल दिख जाए तो मूड खराब हो जाता है। अच्छा स्किन केयर रूटीन और सारे उपायों के बावजूद यह जाने का नाम नहीं लेता। अब ऐसे में उदास घूमने से बेहतर होगा कि इससे निपटा जाए।

हम आपको बता रहे हैं 5 तरीके जिससे आप पिम्पल से छुटकारा पा सकते हैं।

 

01. पिंपल्स को हाथ न लगाएं

05. पिंपल्स पर बर्फ लगाएं

पिंपल्स होने के बाद हम बार-बार उसे छूने की कोशिश करते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि ऐसा करने से समस्या बढ़ेगी, कम नहीं होगी। ऐसा कभी न करें, क्योंकि ज़्यादा छेड़-छाड़ से खून निकल सकता है और आगे जाकर निशान पड़ जाते हैं, जो जल्दी से जाते नहीं। बस, अपनी उंगलियों को पिंपल्स से दूर रखें।

 

02. अपने चेहरे को बार-बार धोएं

05. पिंपल्स पर बर्फ लगाएं

आपको अपनी स्किन से डेड सेल्स, मेकअप, गंदगी और अतिरिक्त तेल से छुटकारा पाना जरूरी है, वरना वे पोर्स को बंद कर देंगे और ब्रेकआउट का कारण बनेंगे। आप Simple Kind To Skin Moisturising Facial Wash. , जैसे सौम्य, अल्कोहल फ्री फ़ेस वॉश का उपयोग करें। यह डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा जांचा गया है और हार्श केमिकल्स, साबुन व कृत्रिम सुगंध आदि से मुक्त है। इसमें कोई भी खराब तत्व नहीं है और त्वचा पर बहुत कोमलता से असर करता है। इसमें प्रो-विटामिन बी3 है, जो स्किन को मुलायम बनाता है, पोषण के लिए विटामिन ई और मॉइस्चराइज़ करने के लिए बिसाबोलोल है। इसे अपने रूटीन शामिल करें।

 

03. तकिये का कवर नियमित रूप से बदलें

05. पिंपल्स पर बर्फ लगाएं

आप मानें या न मानें, लेकिन यह सच है कि आपके पिंपल्स का एक कारण आपका तकिया भी है। आप रोज़ रात को जब सोते हैं तो तकिये के कवर पर आपके बाल पर लगा तेल, चिकनाई, बैक्टीरिया आदि लग जाते हैं और बालों के जरिए आपके चेहरे तक पहुंच जाते हैं। अब आप ये जान चुके हैं, तो हर दो-तीन दिन में तकिये का कवर बदल दें।

 

04. स्पॉट ट्रीटमेंट लें

05. पिंपल्स पर बर्फ लगाएं

डीटॉक्स बहुत जरूरी है। पिंपल्स, पस व गंदगी आदि से स्किन की सफाई कैसे करें? हम आपको सलाह देंगे Simple Daily Skin Detox SOS Clearing Booster खरीदने की। यह एल्कोहल फ्री है और इसमें थाइम, जिंक और विच हेज़ल है जो स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए बहुत बढ़िया है। यह स्किन की रेडनेस व इर्रिटेशन को कम करता है। यह मॉइश्चराइज़र को भी कम करता है और आपकी स्किन को नरम व मुलायम बनाता है।

 

05. पिंपल्स पर बर्फ लगाएं

05. पिंपल्स पर बर्फ लगाएं

बर्फ को एक रूमाल में रखें और पिंपल्स पर लगाएं। ऐसा 3-4 मिनट तक जरूर करें। बर्फ से जलन में राहत मिलती है और पिंपल्स भी सिकुड़ जाता है, साथ ही दर्द में भी राहत मिलती है। इस प्रक्रिया को दिन भर में थोड़ी-थोड़ी देर में दोहराएं। जल्द ही पिंपल्स ठीक हो जाएंगे।

Suman Sharma

Written by

Author at BeBeautiful
2222 views

Shop This Story

Looking for something else